Moto G6 सीरीज़ की जानकारियां लीक, 19 अप्रैल को होंगे लॉन्च

लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series अगले सप्ताह दस्तक दे सकती है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च हो रहे हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2018 11:59 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series फिर हुई लीक
  • Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play से उठेगा जल्द पर्दा
  • 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च हो सकते हैं फोन

मोटो जी सीरीज़ स्मार्टफोन

लेनोवो ब्रांड वाले Moto की G6 Series अगले सप्ताह दस्तक दे सकती है। इन स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play 19 अप्रैल को ब्राज़ील में लॉन्च हो रहे हैं। हालिया तस्वीर से  Moto G6 Play के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा लगा है। बता दें कि फोन की ज्यादातर जानकारियां पहले ही लीक हो चुका हैं। नई लीक में फोन से जुड़े कुछ अपडेट मिले हैं। एक अन्य लीक में पता चला है कि स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, इंडिगो, रोज़ गोल्ड और सिल्वर रंग में आ सकता है। यह जानकारी पहले आईं लीक रिपोर्ट से मेल खाती है।
 

Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन और फीचर

एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को स्लैशलीक ने देखा है। Moto G6 Play में मोटो एक्स4 की तरह ही ग्लास बिल्ड दिख रहा है। नए Moto G6 Play में 5.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। संभवत: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 या स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर काम करेगा। तस्वीर के मुताबिक, हैंडसेट में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। साथ ही यूज़र को मोटो जी6 प्ले में मिल सकती है 4000 एमएएच की बैटरी। फोन में मोटो टर्बो पावर फास्ट चार्जर की सुविधा भी दी जाएगी।
 

कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा हो सकता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। लीक हुई तस्वीर में दोनों कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश दिख रहा है। स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ध्यान रहे, हाल में लीक हुए वीडियो में मोटो जी6 प्ले में एचडी प्लस मैक्स विज़न डिस्प्ले देखा गया था। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर होने की बात सामने आई थी। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होगा एड्रेनी 308 जीपीयू। वहीं, टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने भी Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play की तस्वीरें लीक की हैं। ये तस्वीरें पहले लीक हुई जानकारियों से पूरी तरह मेल खाती हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  4. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  7. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  9. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.