Moto G6 Plus 10 सितंबर को आ रहा है भारत

Motorola ने आधिकारिक तौर पर मोटो जी6 प्लस को अगले सोमवार को पेश करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है मोटो जी6 प्लस
  • इसके रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है
Moto G6 Plus को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। करीब महीने भर टीज़र ज़ारी करने के बाद Motorola ने आखिरकार मोटो जी6 प्लस को भारत में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने इस फोन को सबसे पहले अप्रैल महीने में ब्राज़ील में लॉन्च किया था। अब मोटो जी6 प्लस को 10 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि मोटोरोला ने ब्राज़ील में अपनी मोटो जी6 सीरीज़ से पर्दा उठाया था। Moto G6 Plus के साथ Moto G6 और Moto G6 Play लॉन्च हुए थे। इनमें से मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले पहले ही भारतीय मार्केट में उतारे जा चुके हैं। Moto G6 Plus, इन दोनों फोन की तुलना में ज़्यादा बड़े डिस्प्ले, तेज़ प्रोसेसर और ज़्यादा रैम के साथ आता है।

Motorola ने आधिकारिक तौर पर मोटो जी6 प्लस को अगले सोमवार को पेश करने की जानकारी दी है। कंपनी ने आधिकारिक ट्विटर से एक जिफ साझा किया है और इसके साथ लिखा है, "The new #motog6plus is set to arrive on 10th September and is built to give you more with every feature!"  जिफ में मोटोरोला ने इस फोन के स्मार्ट डुअल रियर कैमरे, लो लाइट फोटोग्राफी और 6 जीबी रैम का ज़िक्र है। इसमें गूगल लेंस, स्पॉट कलर, पोर्ट्रेट मोड, सेलेक्टिव ब्लैक एंड व्हाइट, लैंडमार्क रिकग्निशन, फेस अनलॉक, 18:9 मैक्स विज़न डिस्प्ले और टर्बोपावर चार्जिंग का भी उल्लेख है।
 
 

Moto G6 Plus की भारत में कीमत

ब्राज़ील में Moto G6 Plus की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,350 रुपये) रखी गई है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी? इस सवाल का जवाब आने वाले समय में मिल जाएगा। बता दें कि Moto G6 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। दूसरी तरफ, Moto G6 Play का सिर्फ एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 11,999 रुपये है। Moto G6 हैंडसेट अमेज़न इंडिया पर मिलता है। वहीं मोटो जी6 प्ले को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है।
 

Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। स्मार्टफोन 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियर पर डुअल टोन लेंस एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी फ्लैश का लाभ भी यूज़र को मिलेगा।

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी, हेडफोन जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3200 एमएएच की है, यह टर्बोपावर तकनीक सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे तक साथ निभाएगी। हैंडसेट का वज़न 165 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.