Moto G6 भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा अमेज़न इंडिया पर

Motorola की मानें तो भारत में मोटो जी6 स्मार्टफोन को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला की स्वामित्व वाली लेनोवो कंपनी ने Moto G6 को अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया है।

Moto G6 भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा अमेज़न इंडिया पर
ख़ास बातें
  • मोटो जी6 को पिछले महीने ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था
  • मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर (तकरीबन 16,500 रुपये) है
  • मोटो जी6 में है 5.7 इंच का फुलस्क्रीन डिस्प्ले
विज्ञापन
Motorola की मानें तो भारत में मोटो जी6 स्मार्टफोन को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला की स्वामित्व वाली लेनोवो कंपनी ने Moto G6 को अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया है। इससे हैंडसेट के लॉन्च तारीख की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने नोटिफाई मी के बटन को भी एक्टिव कर दिया है। भारत में मोटो जी6 स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्च ऑफर के बारे में जानकारी संभवतः आधिकारिक लॉन्च के साथ दी जाएगी।

मोटो जी6 को पिछले महीने ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था। मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर (तकरीबन 16,500 रुपये) है। इसके साथ मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले को भी लॉन्च किया गया था। वहीं, Moto G6 Play की कीमत 199 डॉलर (तकरीबन 13,000 रुपये) है। Moto G6 Plus की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,350 रुपये) रखी गई है।
 
motog6

जी6 सीरीज़ का सबसे दमदार हैंडसेट है Moto G6 Plus। यह बाकी दोनों हैंडसेट की तुलना में बड़े डिस्प्ले, तेज़ प्रोसेसर और ज़्यादा रैम के साथ आता है। दूसरी तरफ, Moto G6 और Moto G6 Play में डिस्प्ले साइज़ और रैम में कोई अंतर नहीं है। लेकिन बैटरी क्षमता, कैमरा सेटअप और चिपसेट दोनों को एक दूसरे अलग बनाते हैं। फिलहाल, मोटो जी6 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बाकी दोनों हैंडसेट को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
 

Moto G6 स्पेसिफिकेशन

Moto G6 में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन डुअल सिम है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G6 में यूज़र को डुअल टोन, डुअल लेंस फ्लैश मिलेगा।

Moto G6 में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से सभी बुनियादी विकल्प दिए गए हैं। हेडफोन जैक और सेंसर के साथ आने वाले फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। फोन इंडिगो और सिल्वर रंग विकल्प में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • कमियां
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Amazon India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »