Moto G6 की तस्वीरें आईं सामने, स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक

इस बीच मोटो जी6 स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हमें फोन के डिजाइन को लेकर जानकारी मिली है और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 मार्च 2018 13:32 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play को लॉन्च किया जाएगा
  • मोटो जी6 स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट
  • फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले है और एंड्रॉयड पर चलता है
साल 2018 के तीन महीने बीतने को हैं, लेकिन मोटोरोला ने कोई भी स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है। लेकिन इंटरनेट पर लीक हो रही जानकारियों से तो यही लगता है कि हम कंपनी के बजट स्मार्टफोन से बहुत दूर नहीं हैं। दावा किया जा चुका है कि जल्द ही Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play को लॉन्च किया जाएगा। इस बीच मोटो जी6 स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हमें फोन के डिजाइन को लेकर जानकारी मिली है और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, 02-B478-180922 लाइसेंस नंबर वाले मोटोरोला ब्रांड के हैंडसेट को 22 मार्च को पोस्ट किया गया था। लिस्ट किए गए फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले है और एंड्रॉयड पर चलता है। बैटरी 3000 एमएएच की है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि मोटो जी6 डुअल सिम स्मार्टफोन होगा और इसमें ब्लूटूथ, जीपीएस, 4जी एलटीई और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर होंगे। डाइमेंशन 154.5x72.2x8.3 मिलीमीटर होने का दावा है।

ग्राफिक्स वाली तस्वीरों के आधार पर यही कहा जा सकता है कि डिजाइन पिछले साल लॉन्च किए गए Moto X4 से काफी मेल खाता है। इसमें मेटल फ्रेम के साथ पिछले हिस्से पर उभार वाला कैमरा होगा। बता दें कि पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है।

पिछले महीने मोटो जी6 को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इससे सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। पता चला था कि Moto G6 में 5.7 इंच फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल कैमरा रियर कैमरे हैं। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Mobiles, Moto G6, Moto G6 specifications, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.