Moto G5S Plus में हो सकता है डुुअल रियर कैमरा

लेनोवो के आने वाले मोटो जी5एस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। इसी हफ्ते मोटो जी5एस की प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक हुईं थीं। इन तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जी5 और मोटो जी5एस में मुख्य फर्क ऑल-मेटल बॉडी का है। मोटो जी5एस में ऑल-मेटल बॉडी होगी। जबकि रेगुलर वर्ज़न में रियर व किनारे प्लास्टक के बने हैं। मोटो जी5एस के साथ ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला Moto G5S Plus अब एक ताजा लीक में मोटो जी5एस+ की नई तस्वीरें सामने आईं हैं।

Moto G5S Plus में हो सकता है डुुअल रियर कैमरा
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं
  • मोटो जी5एस प्लस मोटोरोला का पहला डुअल रियर कैमरा फोन हो सकता है
  • मोटो जी5एस+ में एक 5.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
लेनोवो के आने वाले मोटो जी5एस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। इसी हफ्ते मोटो जी5एस की प्रेजेंटेशन स्लाइड लीक हुईं थीं। इन तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जी5 और मोटो जी5एस में मुख्य फर्क ऑल-मेटल बॉडी का है। मोटो जी5एस में ऑल-मेटल बॉडी होगी। जबकि रेगुलर वर्ज़न में रियर व किनारे प्लास्टक के बने हैं। मोटो जी5एस के साथ ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला Moto G5S Plus अब एक ताजा लीक में मोटो जी5एस+ की नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों से आने वाले स्मार्टफोन के संभावित कलर वेरिएंट का पता चलता है। इसके अलावा इन तस्वीरों में Moto G5S Plus में एक डुअल रियर कैमरा भी देखा जा सकता है।

मोटो जी5एस+ की इन तस्वीरों को मायस्मार्टपीस ने पोस्ट किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले मोटो स्मार्टफोन को चार कलर वेरिएंट गोल्ड, सिल्वर, गोल्ड विद व्हाइट फ्रंट और सिल्वर विद व्हाइट फ्रंट चार कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इन तस्वीरों में कथित  Moto G5S Plus में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। ऐसी ख़बरें हैं कि डुअल कैमरा सेटअप वाला यह मोटोरोला का पहला डिवाइस होगा।

मोटो जी5एस+ में एक 5.5 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल होगा। फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट दिया जा सकता है। इस डिवाइस के फ्रंट पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। और फोन में 3.5 एमएम ईयरफोन जैक भी होगा। वहीं, Moto G5S फुल मेटल बॉडी से लैस होगा और इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा।

इससे पहले इसी महीने मोटो जी5एस और मोटो जी5एस+ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली थी, जब इस साल लॉन्च होने वाले सभी लेनोवो स्मार्टफोन लीक हो गए थे। स्मार्टफोन लॉन्च की बात करें तो लेनोवो के लिए आने वाला साल काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी के मोटो ज़ेड, मोटो एक्स, मोटो जी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड2 फोर्स, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »