मोटो ज़ेड2 फोर्स की तस्वीर लीक, डिज़ाइन के बारे में जानकारी आई सामने

लेनोवो के कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की पहली तस्वीर लीक होने के बाद, अब इंटरनेट पर मोटो ज़ेड2 फोर्स की तस्वीर लीक हो गई है। ख़ास बात है कि, अगर लीक तस्वीर पर भरोसा करें तो आने वाले स्मार्टफोन का डिज़ाइन, पहले लीक हो चुके मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा लग रहा है। और मोटो ज़ेड2 फोर्स में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा।

मोटो ज़ेड2 फोर्स की तस्वीर लीक, डिज़ाइन के बारे में जानकारी आई सामने
विज्ञापन
लेनोवो के कथित मोटो ज़ेड2 स्मार्टफोन की पहली तस्वीर लीक होने के बाद, अब इंटरनेट पर मोटो ज़ेड2 फोर्स की तस्वीर लीक हो गई है। ख़ास बात है कि, अगर लीक तस्वीर पर भरोसा करें तो आने वाले मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन का डिज़ाइन, पहले लीक हो चुके मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा लग रहा है। और मोटो ज़ेड2 फोर्स में मोटो मॉड्स के लिए सपोर्ट भी मिलेगा।

नई लीक तस्वीरों को एंड्रॉयड अथाॉरिटी ने सबसे पहले देखा। पहली नज़र में देखने पर यह मोटो ज़ेड2 प्ले की लीक तस्वीर की तरह दिखती है। मोटो ज़ेड2 फोर्स की लीक तस्वीर के अनुसार, इस स्मार्टफोन के रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। जबकि मोटो ज़ेड2 प्ले में एक सिंगल कैमरा मॉड्यूल देखा गया था। मोटो ज़ेड2 फोर्स के रियर पर एक उभरा हुआ कैमरा देखा जा सकता है।

डुअल कैमरे के अलावा, मोटो ज़ेड2 फोर्स में आगे की तरफ़ दांये में एक डुअल-एलईडी फ्लैश होने का खुलासा हुआ है, जबकि मोटो ज़ेड2 प्ले में बांयीं तरफ दिया गया है। ज़ेड2 फोर्स में होम बट के ऊपर एक मोटो 'बैटविंग' लोगो है जो डिवाइस के प्ले वर्ज़न में पहले नहीं दिया गया था।

गौर करने वाली बात है कि, नई तस्वीरों में भी वही डिज़ाइन है जो स्मार्टफोन के पहले लीक हुए वीडियो में देखा गया था। मोटो ज़ेड2 फोर्स में एक शैटरशील्ड स्क्रीन दिया जा सकता है। इसके अलावा गीगाबिट एलटीई और मोटो मॉड्स के लिए भी सपोर्ट होगा। अभी गीगाबिट एलटीई सिर्फ स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा सपोर्ट किया जाता है, इसलिए इस फोन में यही प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »