Moto G5S Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, Moto G5S के बारे में भी जानकारी आई सामने

इस साल मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस प्लस लॉन्च करने के बाद, अब लेनोवो इनके अपग्रेडेड वेरिएंट मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो जी5एस प्लस के मार्केटिंग मटेरियल से जहां फोन के स्पेसिफिकेशन लीक होने की ख़बरें हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 16:39 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस में मेटल बॉडी हगी
  • स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है
  • मोटो जी5एस व मोटो जी5एस प्लस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
इस साल मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस प्लस लॉन्च करने के बाद, अब लेनोवो इनके अपग्रेडेड वेरिएंट मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस लॉन्च करने के लिए तैयार है। मोटो जी5एस प्लस के मार्केटिंग मटेरियल से जहां  फोन के स्पेसिफिकेशन लीक होने की ख़बरें हैं। वहीं दूसरी तरफ़, मोटो जी5एस प्लस को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर मोटो जी5एस के साथ देखा गया है।

सबसे पहले बात करते हैं मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन की। स्मार्टफोन के मार्केटिंग मटेरियल को सबसे पहले वेंचरबीट के इवान ब्लास ने देखा। इससे हैंडसेट के प्लास्टिक बॉडी की जगह, एक एनोडाइज़्ड  एल्युमिनियम बॉडी के साथ आने का खुलासा होता है। स्मार्टफोन में एक बड़ा 5.5 इंच डिस्प्ले होने का पता चला है जबकि मोटो जी5 प्लस में 5.2 इंच डिस्प्ले दिया गया था। लेकिन मोटो जी5 प्लस की तरह ही नए फोन में भी रिज़ॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) होगा।
Advertisement

मोटो जी5 प्लस के सिंगल रियर कैमरे से अलग, मोटो जीएस प्लस में 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ मोटो जी5एस प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। वेंचरबीट के मुताबिक, एक सेंसर का इस्तेमाल मोनोक्रोम जबकि दूसरे को आरीजीबी इनफॉर्मेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके चलते स्मार्टफोन से बोकेह इफेक्ट के सात तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसके अलावा ब्लैक एंड व्हाइट इमेज लेने के अलावा, बैकग्राउंड को भी बदला जा सकेगा।

मोटो जी5एस प्लस में 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने का पता चला है। स्मार्टफोन में अधिकतम 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का भी खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, मोटो जी5एस को 25 जुलाई को होने वाले एक इवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स और मोटो एक्स4 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन दोनों फोन में भी एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

सर्टिफिकेशन साइट की बात करें तो एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस को ब्लूटूथ स्पेशल इंट्रेस्ट ग्रुप (एसआईजी) पर ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के लिए देखा गया। इन दस्तावेजों से पुष्टि होती है कि यह स्मार्टफोन ब्लूटूथ 4.2 और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। लेकिन इससे लेनोवो के आने वाले हैंडसेट के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं होता।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.