मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस के डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

स्मार्टफोन लॉन्च की बात करें तो लेनोवो के लिए आने वाला साल काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी के मोटो ज़ेड, मोटो एक्स, मोटो जी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड2 फोर्स, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई है। अब, एक ताजा लीक प्रेज़ेटेशन स्लाइड से पहले भी चर्चा में आ चुके मोटो जी5एस के बारे में ज़्यादा जानकारी मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2017 15:12 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • मोटो जी5एस के आधिकारिक लॉन्च से जुड़ी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है
 स्मार्टफोन लॉन्च की बात करें तो लेनोवो के लिए आने वाला साल काफ़ी व्यस्त रहने वाला है। कंपनी के मोटो ज़ेड, मोटो एक्स, मोटो जी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में, मोटो ज़ेड2 प्ले, मोटो ज़ेड2 फोर्स, मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में जानकारी सामने आई है। अब, एक ताजा लीक प्रेज़ेटेशन स्लाइड से पहले भी चर्चा में आ चुके मोटो जी5एस के बारे में ज़्यादा जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन मोटो जी5 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है।

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने इन लीक तस्वीरों को पोस्ट किया है और दावा किया है कि ये आने वाले मोटो जी5एस स्मार्टफोन की हैं। यह स्मार्टफोन ओरिजिनल मोटो जी5 की तरह ही दिखेगा। इसके अलावा, नए वेरिएंट में मोटो एम की तरह रियर पर एंटीना बैंड भी दिया जा सकता है। लीक तस्वीरों में, मोटो जी5एस में मेटल बॉडी देखी जा सकती है।

लीक तस्वीरों के अनुसार, मोटो जी5एस बहुत कुछ मोटो जी5 की तरह दिखता है। इसमें रियर पर एक गोल डिज़ाइन वाला कैमरा और एलईडी फ्लैश है। इसके अलावा कथित मोटो जी5एस में फ्रंट फ्लैश भी देखा जा सकता है। मशहूर मोटो बैटविंग लोगो भी रियर पर लीक तस्वीरों में दिख रहा है।

नए मोटो जी5एस लीक की बात करें तो, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने भी एक प्रेज़ेटेशन स्लाइड पोस्ट की है। जिसमें मोटो जी5एस के साथ एक बड़ा वेरिएंट मोटो जी5एस+ या मोटो जी5एस प्लस दिख रहा है। यह लीक स्लाइड,  कंपनी की वो प्रेज़ेंटेशन क हिस्सा लग रही है जिसमें इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को दिखाया गया है। लीक प्रेज़ेंटेशन स्लाइट से फोन से जुड़ी कुछ जानकारी की पुष्टि होती है। मोटो जी5एस फुल मेटल बॉडी से लैस होगा और इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। इसके अलावा मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
Advertisement

इस लीक स्लाइड में दिख रहे कुछ दूसरे मोटो फोन में चौथी जेनरेशन के मोटो ई और मोटो ई प्लस देखे जा सकते हैं। अभी मोटो ई और मोटो ई प्लस को लॉन्च किया जाना बाकी है। मोटो ई4 में एक 5 इंच एचडी डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड ग्लास हो सकता है। मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.