5200mAh बैटरी, 32MP फ्रंट कैमरा से लैस Moto G56 5G हुआ पेश, जानें सबकुछ

Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G56 5G लॉन्च कर दिया है।

5200mAh बैटरी, 32MP फ्रंट कैमरा से लैस Moto G56 5G हुआ पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G56 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Moto G56 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G56 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Moto G56 5G एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
विज्ञापन
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto G56 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लेस है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 6nm चिपसेट शामिल है। आइए Moto G56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G56 5G Price


Moto G56 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £250 यूरो (लगभग 24,250 रुपये) है। यह स्मार्टफोन पैनटोन ग्रे मिस्ट, पैनटोन डेजलिंग ब्लू, पैनटोन डिल और पैनटोन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए यूके और यूरोप के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है और अन्य देशों में उपलब्ध होगा। 


Moto G56 5G Specifications


Moto G56 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 6nm प्रोसेसर के साथ IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है। इस फोन में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ दो ओएस अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का 1/1.95″ Sony LYT-600 सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.75 मिमी, चौड़ाई 76.26 मिमी, मोटाई 8.35 मिमी और वजन 200 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है, इसके अलावा MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 mm ऑडियो जैक, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »