मोटो जी5 हैंडसेट की कीमत मोटो जी4 से भी कम होने की ख़बर

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 फरवरी 2017 13:44 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 189 यूरो होगी
  • 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 209 यूरो होगी
  • खबर है कि मोटो जी5 की बिक्री मोटोरोला के इवेंट के तुरंत बाद शुरू होगी
लेनोवो के मोटो जी5 स्मार्टफोन की पहली झलक इस महीने बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 ट्रेड शो में मिलने की संभावना है। अब दावा किया गया है कि लॉन्च के वक्त मोटो जी5 की कीमत सीरीज़ के पूर्ववर्ती स्मार्टफोन मोटो जी4 से कम होगी। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) होगी। वहीं, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 209 यूरो (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटो जी5 की बिक्री मोटोरोला के इवेंट के तुरंत बाद शुरू होगी। हैंडसेट के यूरोपीय कीमत का खुलासा winfuture.de के रोलेंड क्वांट द्वारा ट्विटर पर किया गया है।

यूरोपीय मार्केट के हिसाब से हम भारत में इस हैंडसेट की कीमत और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। याद दिला दें कि लेनोवो के मोटो जी4 स्मार्टफोन को पिछले साल जून महीने में 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

अब तक लीक हुई जानकारियों के आधार पर हम कह सकते हैं कि मोटो जी5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन में 32 जीबी स्टोरेज, 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। इसमें 2800 एमएएच की बैटरी रहने की संभावना है। मोटो जी5 के अलावा मोटो जी5 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।

बता दें कि लेनोवो एमडब्ल्यूसी 2017 से ठीक पहले 26 फरवरी को एक इवेंट में मोटो जी5 के साथ मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.