मोटो जी5 हैंडसेट की कीमत मोटो जी4 से भी कम होने की ख़बर

मोटो जी5 हैंडसेट की कीमत मोटो जी4 से भी कम होने की ख़बर
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 189 यूरो होगी
  • 3 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 209 यूरो होगी
  • खबर है कि मोटो जी5 की बिक्री मोटोरोला के इवेंट के तुरंत बाद शुरू होगी
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो जी5 स्मार्टफोन की पहली झलक इस महीने बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 ट्रेड शो में मिलने की संभावना है। अब दावा किया गया है कि लॉन्च के वक्त मोटो जी5 की कीमत सीरीज़ के पूर्ववर्ती स्मार्टफोन मोटो जी4 से कम होगी। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 189 यूरो (करीब 13,500 रुपये) होगी। वहीं, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 209 यूरो (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोटो जी5 की बिक्री मोटोरोला के इवेंट के तुरंत बाद शुरू होगी। हैंडसेट के यूरोपीय कीमत का खुलासा winfuture.de के रोलेंड क्वांट द्वारा ट्विटर पर किया गया है।

यूरोपीय मार्केट के हिसाब से हम भारत में इस हैंडसेट की कीमत और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। याद दिला दें कि लेनोवो के मोटो जी4 स्मार्टफोन को पिछले साल जून महीने में 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अब तक लीक हुई जानकारियों के आधार पर हम कह सकते हैं कि मोटो जी5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन में 32 जीबी स्टोरेज, 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। इसमें 2800 एमएएच की बैटरी रहने की संभावना है। मोटो जी5 के अलावा मोटो जी5 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है।

बता दें कि लेनोवो एमडब्ल्यूसी 2017 से ठीक पहले 26 फरवरी को एक इवेंट में मोटो जी5 के साथ मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »