मोटो जी5 स्मार्टफोन 4 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च

मोटो जी5 स्मार्टफोन 4 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • कंपनी इस दिन नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मोटो जी5 की कीमत 14,000 रुपये के आसपास है
  • इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
विज्ञापन
लेनोवो ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने मोटोरोला मोटो जी5 प्लस को भारत में लॉन्च किया था। इस दौरान मोटोरोला मोटो जी5 को भी पेश किए जाने की भी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि मोटो जी5 को 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस दिन नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए गए हैं।
 
moto g5 invite

याद रहे कि मोटो जी5 प्लस को मोटो जी5 के साथ सबसे पहले फरवरी महीने में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इस दौरान ही कंपनी ने साफ तौर पर कहा था कि दोनों ही फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध होंगे। ऐसा लगता है कि कंपनी अपने वादे पर कायम है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मोटो जी5 की कीमत 14,000 रुपये के आसपास है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।


बता दें कि मोटो जी5 में 5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में फोन के 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 या 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) सपोर्ट भी होगा।

मोटो जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस का फ्रंट कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and easy to grip
  • Stock Android Nougat
  • Decent camera
  • Image backups via Google Photos for two years
  • कमियां
  • Heating issues
  • Average battery performance
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5 Launch, Moto G5 India Launch
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  3. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  5. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
  6. 4 चट्टानें आज धरती से टकराने वाली हैं? NASA ने दिया एस्टरॉयड अलर्ट
  7. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. Xiaomi 17T भारत में होगा 4 जून को लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स
  9. Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
  10. Realme 16 5G vs iQOO Neo 10 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »