• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की लीक तस्वीरों से हुआ स्पेसिफिकेशन का खुलासा

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की लीक तस्वीरों से हुआ स्पेसिफिकेशन का खुलासा

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की लीक तस्वीरों से हुआ स्पेसिफिकेशन का खुलासा
ख़ास बातें
  • तस्वीरों के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • मोटो जी4 और जी4 प्लस में करीब सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे
  • लीक के अनुसार, ये फोन 8 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे
विज्ञापन
अभी तक मोटोरोला के मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की कथित तस्वीरें अब इंटरनेट पर लीक हो गईं हैं।

मोटो जी के पांचवी पीढ़ी के मोटो जी डिवाइस के तस्वीरें व स्पेसिफिकेशन ऑलाइन लीक हो गए हैं। इनका स्क्रीनशॉट द एंड्रॉयड सोल ने पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में डिवाइस का फ्रंट देखा जा सकता है। लेकिन तस्वीर स्पष्ट ना होने के कारण पिछले मोटो जी4 डिवाइस और नए कथित स्मार्टफोन में फर्क का पता नहीं चलता। अगर ये तस्वीरें सही हैं तो ऐसा लगता है कि मोटो जी5 प्लस में फ्रंट पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि मोटो जी5 में सेंसर नहीं होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन होंगे। लेकिन मोटो जी5 में 13 मेगापिक्सल जबकि मोटो जी5 प्लस में 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इन फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी मिलने तक इन ख़बरों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा, मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में 16 जीबी स्टोरेज होगी। लेकिन मोटो जी5 प्लस को 32 जीबी वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही लीक हुए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ये दोनों डिवाइस टर्बो चार्जिंग फ़ीचर के साथ आएंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया जा सकता है। मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के लिए अक्टूबर से अपडेट जारी किए जा रहे हैं। इस बीच, कुछ एंड्रॉयड वन यूज़र के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट आना शुरू हो गया है। और आने वाले दिनों में नेक्सस और पिक्सल यूज़र को ये अपडेट मिल सकते हैं।

मोटो जी 5 और मोटो जी5 प्लस की बात करें तो अभी तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक में पहली बार पता चला है। इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए इंतज़ार करने की जरूरत है। इसके अलावा, इस लीक से पता चलता है कि 8 मार्च को ये फोन लॉन्च किया जा सकता है। और अभी इस बात की जानकारी भी नहीं मिली है कि सबसे पहले इन डिवाइस को किन बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन भारत में इन फोन के सबसे पहले लॉन्च होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  3. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  8. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  9. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »