• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी4 प्लस में होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर, लीक में सामने आई नई जानकारी

मोटो जी4 प्लस में होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर, लीक में सामने आई नई जानकारी

मोटो जी4 प्लस में होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर, लीक में सामने आई नई जानकारी
विज्ञापन
मोटोरोला इस साल रेगुलर मोटो जी4 स्मार्टफोन के साथ एक 'प्लस' वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। एक नई लीक में यह जानकारी सामने आई है। फोन टिप्सटर इवान ब्लास उर्फ @evleaks ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर इसके मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन होने का दावा किया है। हालांकि, इस तस्वीर में हैंडसेट को पूरी तरह से नहीं देखा जा सकता लेकिन इसमें दिख रहे होम बटन से पता चलता है कि फोन का फिंगरप्रिंट होम बटन में ही इंटीग्रेट है।

अभी तक, यह साफ नहीं है कि इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट पूरी तरह से एक अलग सेंसर के रूप में होगा या फिर सैमसंग गैलेक्सी हैंडसेट की तरह होम बटन में ही दिया जाएगा।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कथित मोटो एक्स3 में डिस्प्ले के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर होने की तस्वीर सामने आई थी। इन दोनों लीक तस्वीरों में डिस्प्ले के नीचे बटन देखे गए हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि लेनोवो और मोटोरोला आने वाले मोटो हैंडसेट में फिंगरप्रिंट स्कैनर प्लेसमेंट इसी तरह का हो।

इसके अतिरिक्त, Nowhereelse ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दावा किया है कि ये मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन का फ्रंट और रियर पैनल है। मोटो जी4 प्लस के फ्रंट पैनल की इन कथित तस्वीरों में होम बटन देखा जा सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले के ऊपर बायें कोने में मोटो लोगो भी दिख रहा है। एक दूसरी तस्वीर में मोटो जी4 प्लस के रियर पैनल में पूरी तरह से नए रियर कैमरा सेटअप को देखा जा सकता है। जाना-पहचाना मोटो लोगो रियर पर बीच में दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »