• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 'मोटो बाय लेनेवो' ब्रांड वाले मोटो जी, मोटो एक्स के प्रोटोटाइप की मिली झलक

'मोटो बाय लेनेवो' ब्रांड वाले मोटो जी, मोटो एक्स के प्रोटोटाइप की मिली झलक

'मोटो बाय लेनेवो' ब्रांड वाले मोटो जी, मोटो एक्स के प्रोटोटाइप की मिली झलक
विज्ञापन
लेनेवो ने पिछले महीने ही मोटोरोला ब्रांड को नई पहचान देने की योजना का खुलासा किया था। इसे आने वाले दिनों में मोटो बाय लेनेवो "Moto by Lenovo" के नाम से जाना जाएगा। अब इस नए ब्रांड के तहत कंपनी के दो संभावित फोन की तस्वीरें लीक हुई हैं।

फैन ग्रुप HellomotoHK ने हाल ही में मोटो जी 2016 और मोटो एक्स 2016 के प्रोटोटाइप की तस्वीरें साझा की थीं। HellomotoHK ने फेसबुक पर तीन तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "लेनेवो डीक्रिप्शन।" हमें यह तो नहीं पता कि यहां डीक्रिप्शन से मतलब क्या था। संभव है कि लॉन्च से पहले इन हैंडसेट के डिजाइन बदल जाएं।

दोनों में से एक फोन मेटल रियर पैनल के साथ नज़र आ रहा है जबकि दूसरे में मोटो जी (जेन 3) जैसा डिजाइन है। तस्वीर में जो बड़ा मॉडल नज़र आ रहा है उसे मोटो एक्स माना जा रहा है। इसमें आईफोन 5एस जैसा बैकपैनल है। रियर पैनल पर एक सर्कुलर डिजाइन भी नज़र आ रहा है जिसे फिंगरप्रिंट स्कैनर माना जा रहा है। ये सिर्फ दावे और कयास हैं। ज़रूरी नहीं है कि ये सही ही साबित होंगे।

पिछले महीने मोटोरोला ने साफ किया था कि मोटो ई और मोटो जी हैंडसेट को बंद नहीं किया जाएगा। दरअसल, लेनेवो ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चेन शूडॉन्ग ने कहा था कि अब सभी मोटोरोला फोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएंगे। इस ब्रांड के तहत अब कोई भी हैंडसेट 4.7 इंच डिस्प्ले वाला नहीं होगा। शूडॉन्ग के इस बयान के आधार पर डिजिटल ट्रेंड्स के साथ कई पब्लिकेशन ने यह दावा किया कि लेनेवो लोकप्रिय हैंडसेट मोटो ई या मोटो जी को बंद कर सकती है। इसके बाद कंपनी ने इन कयासों को खारिज कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  2. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  5. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  6. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  8. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  9. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  10. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »