मोटो जी4 प्लस की तस्वीर हुई लीक, वीडियो भी आया सामने

मोटो जी4 प्लस की तस्वीर हुई लीक, वीडियो भी आया सामने
विज्ञापन
अब तक हमलोग मोटोरोला मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन के ब्लैक वेरिएंट की कथित तस्वीरों से रूबरू हुए हैं। अब इंटरनेट पर एक और तस्वीर सार्वजनिक हुई है जिससे हैंडसेट के डिजाइन का खुलासा हुआ है। यह तस्वीर हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट की है। और इसका डिजाइन पुरानी लीक हुई तस्वीरों में मौजूद फोन के डिजाइन से मेल खाता है। दूसरी तरफ, मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का हैंड्स ऑन वीडियो भी इंटरनेट पर जारी किया गया है।

नामी टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने मोटो जी4 प्लस की नई तस्वीरें सार्वजनिक की है। इसमें वर्गाकर किस्म का होम बटन मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं। अफसोस की बात यह है कि अभी तक इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।

दूसरी तरफ, वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो जारी किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया। इस वीडियो में नज़र आ रहे हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। काले रंग के इस स्मार्टफोन की तुलना 2014 के मोटो एक्स मॉडल से की गई थी। इतना तो साफ है मोटो जी सीरीज का अगला फोन पुराने जेनरेशन के हैंडसेट से ज्यादा बड़ा है।

वीडियो में स्मार्टफोन को चारो तरफ से दिखाने के अलावा एक्टिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह तकनीक पहले से ही मोटो हैंडसेट का हिस्सा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »