Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37 और Moto G37 Power में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है
  • Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी है

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Motorola

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola ने G सीरीज को दो स्मार्टफोन्स को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। Moto G37 और Moto G37 Power में प्रोसेसर के तौर पर 6 nm MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Moto G37, Moto G37 Power का प्राइस

ये स्मार्टफोन्स जर्मनी में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Moto G37 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 249 यूरो (लगभग 27,700 रुपये) का है। Moto G37 Power के 4 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 279 यूरो (लगभग 31,000 रुपये) का है। Moto G37 को Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable और  Moto G37 Power को Pantone Nautical Blue, Pantone Impenetrable और Pantone Capri कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Moto G37 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच HD+ LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है। इसकी स्टोरज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और लाइट एंड फ्लिकर के साथ इंटीग्रेटेड सेंकेडरी कैमरा है। यह Android 16 पर चलता है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Moto G37 की 5,200 mAh की बैटरी 20 W TurboPower चार्जिंग और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में Moto G37 के समान ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले, चिपसेट और रियर कैमरा यूनिट है।  Moto G37 Power में 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower और 6 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 78 घंटे तक चल सकती है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.89 mm और भार लगभग 215 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.