3GB रैम के साथ Moto G Pure फोन गीकबेंच पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन की मिली जानकारी

लिस्टिंग के अनुसार, Moto G Pure स्मार्टफोन का सिंगल कोर स्कोर 135 और मल्टी-कोर स्कोर 501 प्वाइंट्स है। Motorola फोन साइट पर 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसको लेकर अटकले हैं कि यह मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लास होगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 सितंबर 2021 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Pure फोन का मॉडल नंबर XT2163-4 है
  • मोटो जी प्योर में मिल सकता है 3 जीबी रैम
  • फोन में मिल सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी
Moto G Pure स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, जिसको फिलहाल Motorola द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है। मोटो जी प्योर Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी के लाइनअप का एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। पिछले महीने यह स्मार्टफोन US Federal Communications Commission (FCC), Wi-Fi Alliance, TUV और REL Canada सर्टिफिकेशन जैसे साइट्स पर लिस्ट हुआ था। इन लिस्टिंग के जरिए फोन की बैटरी क्षमता, सॉफ्टवेयर जानकारी और आगामी फोन के मॉडल नंबर की जानकारी प्राप्त हुई थी।

गीकबेंच लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसमें Moto G Pure स्मार्टफोन का सिंगल कोर स्कोर 135 और मल्टी-कोर स्कोर 501 प्वाइंट्स है। Motorola फोन साइट पर 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसको लेकर अटकले हैं कि यह मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लास होगा। लिस्टिंग में 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 की जानकारी भी प्राप्त हुई है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह मानना सुरक्षित होगा कि Motorola इसे बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में पेश करने वाला है।
Advertisement

पिछले महीने मोटो जी प्योर को REL Canada लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया था, जिससे XT2163-4 मॉडल नंबर के साथ आगामी स्मार्टफोन के मोनिकर की पुष्टि हुई थी। US FCC और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट में यही मॉडल नंबर मोटो जी प्योर के लिए देखा गया। इसमें यह भी उल्लेख किया गया था कि फोन एंड्रॉयड 11 के साथ दस्तक देगा। TUV लिस्टंग के अनुसार, स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इन लिस्टिंग को MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक किया गया था।

इन सब के अलावा, Moto E20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुए हैं। इस स्मार्टफोन का कोडनेम Aruba है और यह 1.61GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 मिल सकता है। इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 1,467 और मल्टी-कोर स्कोर 4,621 प्वाइंट्स था।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Moto G Pure, Moto G Pure Specifications, Geekbench, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.