Moto E7 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, डुअल रियर कैमरा से होगा लैस

फ्रीडम मोबाइल लिस्टिंग ने आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन पर भी रोशनी डाली है। Moto E7 के 2 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है और जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Moto E7 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, डुअल रियर कैमरा से होगा लैस

Moto E7 में होगा डुअल रियर कैमरा और वाटरड्रॉप नॉच

ख़ास बातें
  • छोटी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और पतली चिन के साथ आ सकता है स्मार्टफोन
  • Moto E7 में दिया जा सकता है डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर
  • CAD 189 (लगभग 10,400 रुपये) में लिस्ट किया गया है नया मोटो फोन
विज्ञापन
Moto E7 को कैनेडियन कैरियर फ्रीडम मोबाइल की वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की पुष्टि भी होती है। हालांकि ये स्पेसिफिकेशन पहले भी लीक्स के जरिए समाने आ चुके हैं। अभी भी अघोषित मोटोरोला फोन वेबसाइट में CAD 189 (लगभग 10,400 रुपये) में लिस्टेड है। हाल ही में डिवाइस की लाइव तस्वीरें भी लीक हुई थी, जहां इसके डिज़ाइन की झलक मिली थी। इससे पहले मई में आगामी फोन को कथित रूप से एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ रिकमेंडेड डिवाइस की लिस्ट में देखा गया था।

Freedom Mobile की वेबसाइट पर Moto E7 लिस्टिंग से पता चला है कि फोन सिर्फ ब्लू रंग में उपलब्ध हो सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से फोन का केवल 32 जीबी वेरिएंट ही लिस्ट हुआ है। फोन को CAD 189 की कीमत में लिस्ट किया गया है। मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी कीमत या लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
 

Moto E7 specifications (expected)

फ्रीडम मोबाइल लिस्टिंग ने आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन पर भी रोशनी डाली है। Moto E7 के 2 जीबी रैम के साथ आने की उम्मीद है और जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसमें 6.2 इंच की स्क्रीन और 3,550mAh की बैटरी होगी। कैमरे के लिहाज से इसमें सेल्फी के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल सेंसर दिया जाएगा। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा।

हालांकि, फोन को केवल 'Moto E' के रूप में लिस्ट किया गया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ रिकमेंडेड डिवाइस लिस्ट में देखे गए Moto E7 के समान हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि डिवाइस वास्तव में आगामी मोटो ई7 है। यह भी माना जा रहा है कि मोटो ई7 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर काम करेगा और Android 10 के साथ आएगा।

हाल ही में नए स्मार्टफोन की कुछ कथित लाइव तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिससे इसके डिज़ाइन की जानकारी मिली थी। यहां नई लिस्टिंग के विपरीत Moto E7 को दो अलग-अलग रंग विकल्पों में लीक किया गया था और यह भी पता चला था कि फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और मोटोरोला बैटविंग लोगो में सेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »