Moto E6 Plus जल्द आएगा भारत, बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Moto E6 Plus के लॉन्च की तारीख का खुलासा कंपनी ने किया है। मोटो ई6 प्लस के स्पेसिफिकेशन आईएफए 2019 ट्रेड शो में ही सार्वजनिक किए गए थे।

Moto E6 Plus जल्द आएगा भारत, बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Moto E6 Plus भारत में 16 सितंबर को लॉन्च

ख़ास बातें
  • मोटो ई6 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • मोटो ई6 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा Moto E6 Plus
विज्ञापन
मोटोरोला ब्रांड के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Moto E6 Plus को जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन को कुछ दिन पहले ही बर्लिन में आयोजित हुए आईएफए 2019 ट्रेड शो में पेश किया गया था। मोटो ई6 प्लस की कीमत 139 यूरो (करीब 11,000 रुपये) है। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत शाओमी, रियलमी, हॉनर और अन्य कंपनियों के बजट हैंडसेट से होगी। मोटोरोला इंडिया ने अपने ट्विटर चैनल पर मोटो ई6 प्लस के लॉन्च टीज़र ज़ारी किया था।

Motorola India ने अपने ट्विटर पेज पर नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। यह फोन 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत 'अविश्वसनीय' होने का दावा है। दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर मोटो ई6 प्लस का टीज़र ज़ारी किया है। फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज पर भी उसी हैशटैग का इस्तेमाल हुआ है और यहां पर Moto E6 Plus के अहम स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है।
 

Moto E6 Plus Price

आईएफए ट्रेड शो में बताया गया था कि मोटो ई6 प्लस की शुरुआती कीमत 139 यूरो (लगभग 11,000 रुपये) है। भारतीय कीमत का ऐलान तो लॉन्च इवेंट में होगा।
 

Moto E6 Plus Specifications

मोटो ई6 प्लस के लॉन्च की तारीख का खुलासा कंपनी ने किया है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन आईएफए 2019 ट्रेड शो में ही सार्वजनिक किए गए थे। कंपनी ने ट्वीटर करके यह भी साफ कर दिया है कि भारत में इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आएगा।

डुअल-सिम (माइक्रो+ नैनो) वाला Moto E6 Plus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है और इसमे 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (720x1560 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 4 जीबी रैम होंगे।

Moto E6 Plus में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.0 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। स्टोरेज 64 जीबी होगी और माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिए Moto E6 Plus में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 155.6x73.06x8.6 मिलीमीटर और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएए की बैटरी है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E6 Plus, Motorola
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »