Moto E4 Plus ने बनाया कीर्तिमान, फ्लिपकार्ट पर पहले 24 घंटे में बिके एक लाख से ज़्यादा फोन

मोटो ई4 प्लस को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया था। और लगता है कि लेनोवो ब्रांड के लिए एक और सफल फोन साबित हुआ है। फ्लिपकार्ट पर पहले 24 घंटे के भीतर ही इस स्मार्टफोन की एक लाख यूनिट बिक गईं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2017 11:42 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस की कीमत 9,999 रुपये है
  • फोन में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज है
  • मोटो ई4 प्लस के प्रोडक्ट पेज पर करीब 1.5 लाख ग्राहकों ने विज़िट किया
मोटो ई4 प्लस को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया था। और लगता है कि लेनोवो ब्रांड के लिए एक और सफल फोन साबित हुआ है। फ्लिपकार्ट पर पहले 24 घंटे के भीतर ही इस स्मार्टफोन की एक लाख यूनिट बिक गईं। गौर करने वाली बात है कि ई-कॉमर्स साइट ने दावा किया है कि पहले 60 मिनट के दौरान हर मिनट 580 यूनिट बिकीं। बुधवार की रात से फोन के लाइव होने के एक घंटे के दौरान मोटो ई4 प्लस के प्रोडक्ट पेज पर करीब 1.5 लाख ग्राहकों ने विज़िट किया।

मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियतों में से एक है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी। ई-कॉमर्स  साइट ने बेंगलूरु में कई सारे चार्जिंग पॉइंट वाली मोबाइल चार्जर वैन भी घुमाईं। इस प्रचार का मतलब यूज़र को कम बैटरी लाइफ की समस्या को दिखाना और मोटो ई4 प्लस को इसका हल बताना था।
Advertisement

फ्लिपकार्ट का यह भी कहना है कि मोटो ई4 प्लस को सबसे ज़्यादा शहरों में खरीदा गया। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश और बिहार ने मिलकर मोटो ई4 प्लस की कुल बिक्री के 12 प्रतिशत हिस्से पर कब्ज़ा किया। मोटो ई4 प्लस को भारत में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।
 
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और 4जी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.