मोटो ई4 व ई4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2017 11:23 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 की कीमत करीब 10,500 रुपये हो सकती है
  • मोटो ई4 प्लस की कीमत 13,500 रुपये हो सकती है
  • दोनों फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेंगे
लेनोवो के आने वाले मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस के बारे में कई बार लीक में ख़बरें सामने आ चुकीं हैं। और अब एक ताजा लीक से इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के साथ ही स्पेसिफिकेसन की भी जानकारी मिली है। मोटो ई4 पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ई3 का एक बेहतरीन अपग्रेड होगा, जबकि मोटो ई4 प्लस में 5000 एमएएच बैटरी होने के अलावा इसका डिज़ाइन मोटो ई4 से अलग होगा।

विनफ्यूचरडॉटदे की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ई4 के अनलॉक वेरिएंट की कीमत 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये), जबकि ई4 प्लस वेरिएंट की कीमत 190 यूरो (करीब 13,300 रुपये) होगी। वहीं 3 जीबी वेरिएंट की कीमत ज़्यादा होगी। मोटो ई4 के ग्रे, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च होने का खुलासा हुआ है जबकि ई4 प्लस को सिर्फ ग्रे व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

मोटो ई4 की बात करें तो, रिपोर्ट में इस स्मार्टपोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का दावा किया गयाा है। इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम क्वाड-कोर चिपसेट और 2 जीबी रैम दिया जाएगा। इसमें 16 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 में 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होगा। इस फोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 एन और जीपीएस जैसे फ़ीचर होंगे.

मोटो ई4 प्लस में थोड़ा बड़ा 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। रियर कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसमें 3 जीबी रैम विकल्प दिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत होगी 5000 एमएएच की बैटरी। ई4 प्लस के बाकी स्पेसिफिकेशन मोटो ई4 जैसे ही होंगे।
Advertisement

इससे पहले एक लीक में टिप्सटर इवान ब्लास ने संकेत दिए थे कि ई4 प्लस स्मार्टफोन ई4 से ना केवल पतला होगा, बल्कि इसके डिज़ाइन में भी बदलाव होगा। गौर करने वाली बात है कि, इसके होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट होगा। जबकि मोटो ई4 के फ्रंट में होम बटन नहीं होगा। इन फोन के फ्रंट कैमरे की जगहें भी अलग-अलग होंगी। मोटो ई4 प्लस में मोटो ई4 से पतले बेज़ेल दिए जा सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  2. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  5. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  7. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  8. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  9. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  10. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.