Moto C Plus भारत में आज होगा लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस

लेनोवो इंडिया सोमवार को Moto C Plus बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। इस बाबत कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने पहले ही पुष्टि की है कि वह मोटो सी प्लस हैंडसेट की बिक्री करेगी।

Moto C Plus भारत में आज होगा लॉन्च, 4000 एमएएच की बैटरी से है लैस
ख़ास बातें
  • कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर होगी इस हैंडसेट की बिक्री
  • मोटो सी प्लस की पहली सेल मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित होगी
विज्ञापन
लेनोवो इंडिया सोमवार को Moto C Plus बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। इस बाबत कंपनी नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने पहले ही पुष्टि की है कि वह मोटो सी प्लस हैंडसेट की बिक्री करेगी। हैंडसेट को सोमवार दोपहर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर मोटो सी प्लस की पहली सेल मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस स्मार्टफोन को मोटो सी की तरह ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से बेचा जाएगा या नहीं। हमेशा की तरह गैजेट्स 360 सबसे पहले आपको Moto C Plus से संबंधित जानकारी देगा।

Moto C Plus के लिए कंपनी ने 'यस इट इज़ देट कूल' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। मई महीने में ही मोटो सी और मोटो सी प्लस को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

Moto C Plus के स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम के दो विकल्प हैं- 1 जीबी और 2 जीबी।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।

मोटो सी प्लस की कीमत 119 यूरो से शुरू होगी। यह 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। जाहिर है कि 2 जीबी रैम वेरिएंट के ग्राहकों को और पैसे खर्चने होंगे। कीमत स्थानीय मार्केट पर निर्भर करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »