Moto C Plus की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

मोटोरोला इंडिया ने पहले ही जानकारी दी है कि Moto C Plus को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। अब जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

Moto C Plus की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
ख़ास बातें
  • Moto C Plus को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाएगा
  • Flipkart पर मोटो सी प्लस को प्रमोट करते हुए पर एक वेबपेज लाइव किया गया
  • Moto C Plus के लिए कंपनी ने 'यस इट इज़ देट कूल' टैगलाइन का इस्तेमाल किया
विज्ञापन
मोटोरोला इंडिया ने पहले ही जानकारी दी है कि Moto C Plus को भारत में सोमवार को लॉन्च किया जाएगा। अब जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दरअसल, Flipkart पर मोटो सी प्लस को प्रमोट करते हुए पर एक वेबपेज लाइव कर दिया गया है। इस पेज पर हैंडसेट के टीज़र के अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट ने एक तरह मोटोरोला इंडिया द्वारा दी गई जानकारियों को ही दोहराया है।

याद रहे कि मोटोरोला ने हाल ही में अपने Moto Z2 Play हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी के बेहद ही किफायती Moto C की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला 19 जून को नई दिल्ली में मोटो सी प्लस का लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट के लिए भेजे गए इनवाइट में बताया गया है कि इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा।
 
moto c plus flipkart

Moto C Plus के लिए कंपनी ने 'यस इट इज़ देट कूल' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। मई महीने में ही मोटो सी और मोटो सी प्लस को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।
 

मोटो सी प्लस स्पेसिफिकेशन

मोटो सी प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एमटी6737 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे बढ़ाना संभव भी होगा। रैम के दो विकल्प हैं- 1 जीबी और 2 जीबी।

मोटो सी प्लस 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बैटरी क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्राहकों को पूरे दिन इस फोन को चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना होगा। मोटो सी प्लस का डाइमेंशन 144 x 72.3 x 10 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। कलर विकल्प और अन्य फ़ीचर मोटो सी वाले ही हैं।

मोटो सी प्लस की कीमत 119 यूरो से शुरू होगी। यह 1 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। जाहिर है कि 2 जीबी रैम वेरिएंट के ग्राहकों को और पैसे खर्चने होंगे। कीमत स्थानीय मार्केट पर निर्भर करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto India, Moto C Plus India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  3. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  4. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  6. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  7. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  9. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  10. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »