माइक्रोसॉफ्ट बंद करेगी लूमिया ब्रांड: रिपोर्ट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 18:53 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट इस साल के आखिर तक लूमिया ब्रांड कर सकती है
  • कंपनी लूमिया डिवाइस को स्टॉक खत्म होने तक बेचेगी
  • माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ दिनों पहले ही लूमिया स्मार्टफोन की कीमतें कम की थीं
माइक्रसॉफ्ट ने जब स्मार्टफोन बाज़ार में लूमिया डिवाइस लॉन्च की थी तब कंपनी ने इनोवेशन को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं थीं। लेकिन कंपनी का यह मोबाइल प्लेटफॉर्म ऐप्पल और गूगल को किसी भी तरह की टक्कर देने में असफल रहा। कंपनी की योजना लूमिया ब्रांड के जरिए गूगल व ऐप्पल से प्रतिदवंदिता की थी। अब ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी इस साल के आखिर अपने 'लूमिया' ब्रांड को बंद कर सकती है।

विनबीटा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, माइक्रोसॉ़फ्ट इस साल के आखिर तक लूमिया ब्रांड को बंद कर सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के बारे में लगातार जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह खबर निश्चित तौर पर चौंकाने वाली नहीं है। कंपनी ने अपने लूमिया 650 और लूमिया 950 के दामें में पिछले महीने ही कटौती भी की है।

अभी माइक्रोसॉफ्ट के लूमिया ब्रांड के तहत बाजार में लूमिया 550, लूमिया 650, लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ब्रांड को बंद कर सकती है लेकिन स्टॉक उपलब्ध रहने तक इन डिवाइस की बिक्री जारी रखेगी।

लगातार घटती बिक्री और नए सर्फेस फोन के बारे में आ रही खबरों से संकेत मिले थे कि कंपनी लूमिया सीरीज़ को जल्द बंद कर सकती है। परवरी में लूमिया 650 के लॉन्च के समय भी कहा गया था कि यह कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया आखिरी लूमिया फोन हो सकता है। खबरों के मुताबिक, सर्फेस फोन में स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के 2017 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.