माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम 16,599 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम 16,599 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध
विज्ञापन
भारत में नए विंडोज फोन का इंतज़ार कर रहे यूज़र के लिए अच्छी खबर है। संभावना है कि माइक्रोसॉफ्ट भारत में जल्द ही लूमिया 650 स्मार्टफोन को लॉन्च करे। कंपनी के आधिकारिक इंडिया स्टोर पर यह फोन 'कमिंग सून' टैग के साथ उपलब्ध है जबकि एक थर्ड-पार्टी वेबसाइट पर स्मार्टफोन को बिक्री के लिए 16,599 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को सबसे पहले फरवरी में पेश किया गया था। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि इस हैंडसेट को काम और निजी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ध्यान रहे कि यह माइक्रोसॉफ्ट के लूमिया सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट है।

गौर करने वाली बात है कि यह कीमत एक थर्ड-पार्टी रिटेलर की है। संभव है कि माइक्रोसॉफ्ट इस स्मार्टफोन को किसी और कीमत में भारत में लॉन्च करे। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 का फिलहाल सफेद वेरिएंट उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया पर लूमिया 650 का ब्लैक कलर वेरिएंट फिलहाल नहीं मिल रहा है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एमोलेड एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। इस स्मार्टफोन में आप नैनो सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »