माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650, लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल हुए सस्ते

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650, लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल हुए सस्ते
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लूमिया रेंज के तीन स्मार्टफोन की कीमत में आधिकारिक कटौती का ऐलान किया है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950, लूमिया 950 एक्सएल और लूमिया 650 की कीमत में बड़ी कटौती का ऐलान किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 को फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। 6 महीने के बाद इसकी कीमत में कटौती की गई है। स्मार्टफोन को 199 डॉलर (करीब 13,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अब यह 149 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) में उपलब्ध है। अमेरिका के अलावा कनाडा में भी इस हैंडसेट की कीमत में कटौती की गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया 650 के एक्सेसरी की कीमत में भी कटौती का ऐलान किया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया 650 के डुअल-सिम वेरिएंट को अप्रैल महीने में भारत में 15,299 रुपये में लॉन्च किया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम विंडोज 10 मोबाइल पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एमोलेड क्लियरब्लैक डिस्प्ले, क्वाड-कोर 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2000 एमएएच की बैटरी है। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत में भारत में भी ऐसी ही कटौती की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट पर 13,500 रुपये में मिल रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 को 549 डॉलर (करीब 36,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत 399 डॉलर (करीब 26,700 रुपये) होगी। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 950 एक्सएल को 649 डॉलर (करीब 43,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था, अब यह 499 डॉलर में मिलेगा।

भारत में ये स्मार्टफोन एक महीने बाद लॉन्च किए गए थे। लॉन्च के वक्त इनकी कीमत क्रमशः 43,699 और 49,399 रुपये थी। भारत में कीमत में कोई आधिकारिक कटौती का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, चंद ई-कॉमर्स साइट पर ये क्रमशः 30,000 और 34,999 रुपये में उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  2. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  4. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  5. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  6. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  7. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  8. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  9. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  10. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »