Micromax Yu Yureka Plus स्मार्टफोन हुआ 1,000 रुपये सस्ता

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 अगस्त 2015 16:33 IST
माइक्रोमैक्स (Micromax) के यू टेलीवेंचर्स (Yu Televentures) ब्रांड ने यूरेका प्लस (Yureka Plus) हैंडसेट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। अब Micromax का यू यूरेका प्लस (Yu Yureka Plus) 8,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने इसकी घोषणा अपने ट्विटर और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए की। हैंडसेट नए कीमत में कंपनी के एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर अमेज़न (Amazon) इंडिया पर उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि इस हैंडसेट को 2 हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था। इस कटौती को हैंडसेट के प्रति कंज्यूमर में इंट्रेस्ट बनाए रखने से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, इस प्राइस रेंज में Yu Yureka Plus को लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) और हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेन (Motorola Moto G 3rd Gen) से कड़ी टक्कर मिल रही है।

कंपनी ने यह भी बताया है कि Yureka Plus के मौजूदा कस्टमर्स को Amazon.in से 1,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलेगा। वैसे इस हैंडसेट के अगले फ्लैश से लिए Amazon इंडिया पर गुरुवार सेरजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे जो अगले मंगलवार की मध्यरात्रि तक चलेंगे।

लॉन्च के मौके पर कंपनी ने दावा किया था कि Yureka Plus हैंडसेट इसके यू यूरेका (Yu Yureka) स्मार्टफोन का लेटेस्ट वर्ज़न है। यू यूरेका प्लस (Yu Yureka Plus) स्मार्टफोन में Cyanogen OS के Cyanogen OS 12 बिल्ड का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) पर बेस्ड है। Micromax का Yu Yureka Plus स्मार्टफोन डुअल सिम फोन है, जिसमें माइक्रो-सिम कार्ड (4G+3G) के लिए स्लॉट बने हुए हैं। स्मार्टफोन में Cat. 4 4G LTE कनेक्टिविटी मौजूद है।
Advertisement

Micromax के Yu Yureka Plus हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल एचडी(1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है, जो पुराने Yureka स्मार्टफोन के 5.5 इंच एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले से बेहतर है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन भी मौजूद है।
Advertisement

Yureka Plus में 64-bit octa-core Snapdragon 615 (MSM8939) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 405 GPU इंटिग्रेटेड है। स्मार्टफोन में 2GB का रैम (RAM) होगा। Yu Yureka Plus में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। Yureka Plus हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और बैटरी 2500mAh की है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो हैंडसेट ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक को सपोर्ट करता है। Yu Yureka Plus में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और गायरोस्कोप जैसे सेंसर मौजूद हैं।
Advertisement

इस स्मार्टफोन के एलाबेस्टर व्हाइट (Alabaster White) और मूनडस्ट (Moondust) कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.