माइक्रोमैक्स डुअल 5 आज होगा भारत में लॉन्च

माइक्रोमैक्स डुअल 5 आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स डुअल 5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे
  • और फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का ही होगा
  • यह कंपनी का पहला डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स बुधवार को अपने पहले डुअल रियर कैमरे स्मार्टफोन को पेश करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने खुलासा किया है कि इस स्मार्टफोन को माइक्रोमैक्स डुअल 5 के नाम से जाना जाएगा। हैंडसेट का टीज़र इमेज भी ज़ारी किया गया है। कंपनी लॉन्च इवेंट को अपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम भी करेगी।

अभी तक ज़ारी हुए टीज़र के आधार पर लगता है कि माइक्रोमैक्स डुअल 5 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे। और फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का ही होगा। इसके अलावा और किसी भी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है।

इन दावों से पहले पिछले महीने चीनी सोशल साइट पर वीबो पर अपरिचित माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर सार्वजनिक हुई थी। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है। अगर इन खुलासों में सच्चाई है तो हमें माइक्रोमैक्स के लिए पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार रहना चाहिए।

अन्य टीज़र के आधार यह पता चला है कि यह स्मार्टफोन 4जी वॉयस ओवर एलटीई, गूगल डुअल वीडियो कॉलिंग और 12 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा।

माइक्रोमैक्स पिछले एक साल में शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी चीनी कंपनियों से भारतीय मार्केट में पिछड़ गई है। ऐसे में कंपनी के लिए राह आसान नहीं है। उसपर बजट से मिडरेंज सेगमेंट में प्रीमियम फ़ीचर वाले डिवाइस पेश करने का दबाव रहेगा। संभव है कि डुअल रियर कैमरा सेटअप इस ओर सही कदम साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »