माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया

माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने सितंबर महीने में कैनवस फायर 4जी के साथ कैनवस ब्लेज़ 4जी और कैनवस प्ले 4जी स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने दो महीने के अंदर ही एक और वेरिएंट कैनवस फायर 4जी+ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा हुआ है, लेकिन यह नहीं पता चल पाया कि यह मार्केट में कब उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या है।

नए माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ स्मार्टफोन में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह वेरिएंट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी के रैम से लैस है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक ब्रांड के प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी)

कंपनी ने इस बार कैमरा सेटअप में भी सुधार किया है। कैनवस फायर 4जी+ में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों ही एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद रहने की उम्मीद है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह एलटीई कैट. 4 कनेक्टिविटी के साथ आएगा, यानी 150एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकता है। कैनवस फायर 3 और कैनवस फायर 4जी की तरह माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 4जी+ में भी डुअल फ्रंट स्पीकर होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »