• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की बिक्री शुरू, मिलेगा 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की बिक्री शुरू, मिलेगा 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की बिक्री बुधवार से देशभर के रिटेल आउटलेट में शुरू होगी। स्मार्टफोन पिछले हफ्ते उस वक्त सुर्खियों में आया था जब इसे एयरटेल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था।

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की बिक्री शुरू, मिलेगा 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट
ख़ास बातें
  • बिक्री बुधवार से देशभर के रिटेल आउटलेट में शुरू होगी
  • इसे एयरटेल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था
  • ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त 4जी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की बिक्री बुधवार से देशभर के रिटेल आउटलेट में शुरू होगी। स्मार्टफोन पिछले हफ्ते उस वक्त सुर्खियों में आया था जब इसे एयरटेल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल के लिए मुफ्त 4जी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) की कीमत 11,999 रुपये है और यह इस कीमत में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आने वाला पहला फोन है।

डुअल सिम माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो बोकेह, पनोरमा और एचडीआर से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर, ऑटो फोकस और 5पी लेंस से लैस है। कैनवस 2 (2017) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। बैटरी 3050 एमएएच की है। स्मार्टफोन शैंपेन और ब्लैक कलर में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good
  • Runs Android 7.0
  • कमियां
  • Sluggish performance
  • Buggy custom launcher and spam notifications
  • Weak battery life and extremely slow charging
  • Camera performance is below par
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »