Micromax का 3G स्मार्टफोन Bolt D303 लॉन्च, कीमत 3,499 रुपये

Micromax का 3G स्मार्टफोन Bolt D303 लॉन्च, कीमत 3,499 रुपये
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स (Micromax) ने एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. बोल्ट डी303 (Bolt D303) स्मार्टफोन की कीमत 3,499 रुपये है. फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सस्ता होने के बावजूद इसमें 3G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट मौजूद है और यह 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है. इसमें 'स्वाइप' फीचर है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर ईजी इनपुट फंक्शन के साथ आता है. इसके अलावा आसान अनुवाद (ट्रांसलेशन) के लिए एक स्पेशल मैसेजिंग सर्विस भी है.

माइक्रोमैक्स बोल्ट डी303 (Micromax Bolt D303) एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. हैंडसेट में 4 इंच का WVGA (480x800) डिस्प्ले है. यह 1.3GHz dual-core प्रोसेसर के साथ आएगा, इसके साथ होगा 512MB का रैम (RAM). इस नए बजट स्मार्टफोन में 3.2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा.

Bolt D303 एक डुअल सिम फोन है. हैंडसेट में 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें, तो हैंडसेट में 3G, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक के लिए सपोर्ट मौजूद है. हैंडसेट में 1300mAh की बैटरी है और कंपनी का कहना है कि यह 4.5 घंटे का टॉक टाइम और 245 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है.

Micromax Bolt D303 स्मार्टफोन में चाट्ज (Chatz), क्लीन मास्टर (Clean Master), हॉटस्टार (Hotstar), हाउसिंग (Housing), न्यूज़हंट (NewsHunt), क्विकर (Quickr), स्कैनडिड (Scandid) और स्नैपडील (Snapdeal) ऐप प्रीलोडेड आएंगे. क्षेत्रीय भाषाओं के लिए फर्स्टटच ऐप बाजार (Firstouch App Bazaar) और फर्स्टटच लॉन्चर (Firstouch launcher) भी प्रीलोडेड होंगे.
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »