Mi Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी लीक, आज होना है लॉन्च

दावा है कि Mi Note 10 Lite के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की ग्लोबल कीमत 24,495 रूबल (लगभग 25,250 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Mi Note 10 Lite होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • मी नोट 10 लाइट के साथ आज रेडमी नोट 9 का ग्लोबल वेरिएंट भी होगा लॉन्च
  • स्मार्टफोन में होगा स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम

Mi Note 10 Lite के साथ आज Redmi Note 9 को भी लॉन्च किया जाएगा

Mi Note 10 Lite की कथित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आज स्मार्टफोन के लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही लीक हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मी नोट 10 लाइट को स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा और इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 64-मेगापिक्सल का रिजॉल्यूशन का होगा। हालांकि Xiaomi ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। स्मार्टफोन की सटीक जानकारी आज ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के दौरान मिलेगी, जो रात 8 बजे जीएमटी+8 (शाम 5:30 बजे आईएसटी) पर शुरू होगा।
 

Xiaomi Mi Note 10 Lite price (expected)

एक रूसी ई-कॉमर्स वेबसाइट का हवाला देते हुए 91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Mi Note 10 Lite के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत 24,495 रूबल (लगभग 25,250 रुपये) होगी।

यह भी कहा गया है कि मी नोट 10 लाइट को ब्लैक, पर्पल और व्हाइट रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में आगे दावा है कि फोन 5 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि Xiaomi आज Mi Note 10 Lite को Redmi Note 9 सीरीज़ और Mi Note 10 के ग्लोबल वेरिएंट के साथ एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च करेगी। इस इवेंट को Twitter और YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पिछले साल कंपनी ने यूरोप में मी नोट 10 लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 549 यूरो (लगभग 43,200 रुपये) थी।
Advertisement
 

Mi Note 10 Lite specifications (expected)

शाओमी ने पुष्टि की है कि मी नोट 10 लाइट भी आज ग्लोबल इवेंट में लॉन्च हो रहा है। मी नोट 10 लाइट के आधिकारिक रेंडर से इसके डिज़ाइन की पुष्टि हो चुकी है। फोन में पीछे की ओर एक क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं ओर एक आयताकार मॉड्यूल में सेट होगा। Mi Note 10 Lite को वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा।

क्वाड कैमरा सेटअप की जानकारी फिलहाल अज्ञात है, लेकिन सेटअप में एक प्राइमरी कैमरा, एक वाइड-एंगल लेंस, एक डेप्थ सेंसर और एक टेलीफोटो लेंस शामिल होने की संभावना है। फोन को स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,260mAh बैटरी शामिल हो सकती है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई की पेशकश की भी उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.