Mi Note 10 Lite लॉन्च, 5,260 एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Mi Note 10 Lite को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस संबंध में Xiaomi ने कुछ कहा तो नहीं। लेकिन इसके भारतीय मार्केट में उतारे जाने की संभावनाएं मजबूत हैं।

Mi Note 10 Lite लॉन्च, 5,260 एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है मी नोट 10 लाइट में
  • Mi Note 10 Lite में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है मी नोट 10 लाइट में
विज्ञापन
Mi Note 10 Lite को लॉन्च कर दिया गया है। यह मी नोट 10 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro लॉन्च किए जा चुके हैं। इसमें 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। मी नोट 10 लाइट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। मी नोट 10 लाइट को तीन रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Mi Note 10 Lite price, availability details

मी नोट 10 लाइट की कीमत EUR 349 (करीब 29,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $399 (करीब 33,100 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, नेब्यूला पर्पल, ग्लेसियर व्हाइट रंग में मिलेगा

Mi Note 10 Lite को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस संबंध में Xiaomi ने कुछ कहा तो नहीं। लेकिन इसके भारतीय मार्केट में उतारे जाने की संभावनाएं मजबूत हैं।
 

Mi Note 10 Lite specifications

डुअल सिम मी नोट 10 लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का डिस्प्ले एचडीआर 10 को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

पिछले हिस्से पर दिए गए क्वाड कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ने अपने इस फोन में 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Mi Note 10 Lite की बैटरी 5,260 एमएएच की है। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 157.8x74.2x9.67 मिलीमीटर है और वज़न 208 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »