Xiaomi Mi A3 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

कंपनी ने भारत में Mi A3 की कीमत और लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, हैंडसेट की कीमत स्पेन में ऐलान किए गए दाम के आसपास ही होगी।

Xiaomi Mi A3 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन 21 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi Mi A3, भारतीय मार्केट में कंंपनी का तीसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होगा

ख़ास बातें
  • Mi A3 में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है शाओमी मी ए3
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है शाओमी मी ए3
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 को भारत में 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन के एक ट्वीट से हुआ। चीनी कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेज दिए हैं। बता दें कि मी ए3 बीते साल ही लॉन्च किए गए Xiaomi Mi A2 का अपग्रेड है। मी ए3, कंपनी का तीसरा गूगल एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन भी है। यह तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। यूज़र्स को स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलेगा।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि शाओमी अपने अगले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन मी ए3 को 21 अगस्त को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। इवेंट नई दिल्ली में होना है।

शाओमी ने एक दिन पहले ही मी ए3 को भारत में लॉन्च करने के संबंध में वीडियो टीज़र ज़ारी किया था।
 

शाओमी मी ए3 की भारत में कीमत (अनुमान)

कंपनी ने भारत में मी ए3 की कीमत और लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, हैंडसेट की कीमत स्पेन में ऐलान किए गए दाम के आसपास ही होगी।

स्पेन में मी ए3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) तो वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) तय की गई है।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »