Xiaomi Mi 9 होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

नए ग्रेडिएंट फिनिश के साथ Mi 9 की कुछ तस्वीरों को साझा किया गया है। साथ ही यह अहम जानकारी भी सामने आई है।

Xiaomi Mi 9 होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: Weibo/Xiaomi

Xiaomi Mi 9 होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9 में हो सकती है 6.4 इंच की एमोलेड स्क्रीन
  • 20 फरवरी को उठेगा Xiaomi Mi 9 से पर्दा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है शाओमी मी 9
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi 20 फरवरी 2019 को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Mi 9 से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी के सीईओ ली जून आगामी स्मार्टफोन मी 9 के कई रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) को शेयर कर चुके हैं। अब हाल ही में वीबो पर कंपनी के आधिकारिक अकाउंट से नए ग्रेडिएंट फिनिश के साथ Mi 9 की कुछ तस्वीरों को साझा किया गया है। कंपनी द्वारा साझा की इस तस्वीर में भी फोन के फ्रंट पैनल की झलक देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन सीईओ ली जून ने इस बात को कंफर्म किया है कि Xiaomi Mi 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।

याद करा दें कि, Lenovo दिसंबर 2018 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस Z5 Pro GT से पर्दा उठा चुकी है। Xiaomi के आधिकारिक वीबो अकाउंट से Mi 9 की कुछ नई तस्वीरों को पब्लिश किया गया है। तस्वीरों में मी 9 पिंक-ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नजर आ रहा है।

शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता Donovan Sung ने हाल ही में ट्विटर पर एक टीजर जारी किया है, जो इस बात की और इशारा कर रहा है कि Mi 9 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा फोन से संबंधित अन्य कोई जानकारी को साझा नहीं किया गया है।

कथित गीकबेंच लिस्टिंग और कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 9 में एंड्रॉयड पाई, 3,500 एमएएच की बैटरी, 6.4 इंच का एमोलेड स्क्रीन के साथ वाटरड्रॉप नॉच होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। मी राउटर टीम के आधिकारिक अकाउंट ने एक टीजर जारी किया है, जिससे इस बात की जानकारी मिली है कि Mi 9 लॉन्च इवेंट पर एक नए Mi Router को भी लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि शाओमी इवेंट बीजिंग, चीन में आयोजित होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi 9, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »