Xiaomi Mi 11 और Mi 11 Pro जनवरी 2021 में हो सकते हैं लॉन्च

एक टिपस्टर ने दावा किया कि Xiaomi ने नेटवर्क सर्टिफिकेशन के लिए Mi 11 सीरीज़ का नाम भेजा था। यह इशारा करता है कि चीनी कंपनी द्वारा नए फ्लैगशिप फोन को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi 11 और Mi 11 Pro जनवरी 2021 में हो सकते हैं लॉन्च

Mi 11 सीरीज़ में कम से कम दो स्मार्टफोन होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Mi 11 और Mi 11 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट में हो सकते हैं घोषित
  • अगले साल जनवरी में लॉन्च होने की संभावना
  • फिलहाल Xiaomi ने सीरीज़ के नाम को लेकर नहीं की है आधिकारिक पुष्टि
विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 सीरीज़ के जनवरी 2021 में लॉन्च होने की संभावना है। इस सीरीज़ में Mi 11 और Mi 11 Pro शामिल होने की उम्मीद है, जो मौजूदा Mi 10 और Mi 10 Pro के अपग्रेड होंगे। बता दें कि शाओमी ने Mi 10 सीरीज़ को इस साल फरवरी में लॉन्च किया था और इस हिसाब से Mi 11 सीरीज़ थोड़ा पहले लॉन्च हो रही है। Weibo पर एक टिपस्टर ने मी 11 स्मार्टफोन की लॉन्च योजना पर रोशनी डाली है। Xiaomi मंगलवार, 1 दिसंबर से शुरू होने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2020 में मी 11 सीरीज़ की औपचारिक घोषणा कर सकती है। नए स्मार्टफोन अगली पीढ़ी के प्रीमियम और फ्लैगशिप क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं।

एक टिपस्टर ने दावा किया कि Xiaomi ने नेटवर्क सर्टिफिकेशन के लिए Mi 11 सीरीज़ का नाम भेजा था। यह इशारा करता है कि चीनी कंपनी द्वारा नए फ्लैगशिप फोन को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi ने Mi 10 सीरीज़ को इस साल फरवरी में चीन में लॉन्च किया था। इस सीरीज़ में Mi 10 और Mi 10 Pro शामिल थे, लेकिन स्मार्टफोन को पिछले साल के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था। कुछ ऐसा ही इस साल भी हो सकता है। संभावना है कि कंपनी Mi 11 सीरीज़ को आगामी टेक समित में घोषित करे और इसे लॉन्च 2021 में किया जाए। हालांकि लीक कहता है कि नई सीरीज़ फरवरी के बजाय जनवरी में लॉन्च होगी।

यूं तो अभी तक सामने आए दर्जनों रिपोर्ट्स का कहना है कि नई मी सीरीज़ Mi 11 नाम के साथ आएगी, लेकिन, Xiaomi ने अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक अटकल यह भी है कि नई सीरीज़ Mi 20 के रूप में आ सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 11, Xiaomi Mi 11 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  2. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  3. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  4. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  5. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  6. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  8. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  10. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »