मेज़ू की इस तकनीक से मात्र 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी 3000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2017 11:55 IST
मंगलवार को एमडब्ल्यूसी 2017 में मेज़ू ने सुपर एमचार्ज टेक्नोलॉजी लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि इससे एक स्मार्टफोन मात्र 20 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसके अलावा दावा किया गया है कि यह अपने प्रतिद्वंदी वीओओसी और क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी से कहीं ज्यादा तेज है और इसे बार्सिलोना में प्रदर्शित किया गया।

मेज़ू के मुताबिक, सुपर एमचार्ज से एक स्मार्टफोन सिर्फ पांच मिनट में ही 30 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से फोन, आईफोन 7 प्लस की चार्जिंग तुलना में 11 गुना तक तेज चार्ज होता है। और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज के फास्ट चार्जिंग फ़ीचर की तुलना में 3.6 गुना तेजी से।

एमडब्ल्यूसी में मेज़ू ने 3000 एमएएच की बैटरी वाले एक स्मार्टफोन पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया। और स्मार्टफोन सिर्फ पांच मिनट में 30 प्रतिशत, 10 मिनट में 60 प्रतिशत, 15 मिनट में 85 प्रतिशत और 20 मिनट में फुल चार्ज हो गया। कंपनी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और हमें उम्मीद है कि आने वाले स्मार्टफोन सुपर एमचार्ज तकनीक से लैस होंगे। गौर करने वाली बात है कि 3000 एमएएच की बैटरी से ज्यादा क्षमता वाले स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज होने में समय लगेगा।

मेज़ू का दावा है कि एमचार्ज टेक्नोलॉजी की अपग्रेडेड सुपर एमचार्ज पहले से ज्यादा सुरक्षित है और कम पावर खपत करती है। यह तकनीक बिजली की आधी खपत करती है। यह फोन को चार्जिंग के दौरान अधिकतम 39 डिग्री तक कूल रखता है। और फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है।
Advertisement

पिछले साल एमडब्ल्यूसी में लॉन्च हुई ओप्पो वीओओसी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से तुलना करें, तो यह 2500 एमएएच की बैटरी वाले फोन को 15 मिनट में फुल चार्ज कर देती है। बहरहाल, मेज़ू की सुपर एमचार्ज ज्यादा सुरक्षित है क्योंकि यह फोन को गर्म होने से रोकती है जिससे इंटरनल कंपोनेंट की लाइफ बढ़ जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Super mCharge, Meizu Fast Charging, Mobiles, Tablets, MWC, MWC 2017

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.