Meizu 16Xs लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से है लैस

मेज़ू 16एक्सएस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। डिस्प्ले के टॉप और निचले हिस्से पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। यह ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है।

Meizu 16Xs लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से है लैस
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Meizu 16Xs में
  • मेज़ू 16एक्सएस की कीमत 1,698 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) से शुरू
  • Meizu 16Xs की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Meizu 16Xs को चीनी मार्केट में उतार दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, बिना नॉच वाले डिस्प्ले और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। अहम खासियतों की बात करें तो मेज़ू के इस फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल रियर सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी है। करीब महीने भर पहले ही कंपनी ने Meizu 16s फोन को लॉन्च किया था। यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6.2 इंच डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल कैमरे और 3,600 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 

Meizu 16Xs कीमत

मेज़ू 16एक्सएस की कीमत 1,698 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 1,998 चीनी युआन (करीब 20,100 रुपये) है। यह मिडनाइट ब्लैक, ब्लू, कोरल ऑरेंज और सिल्क व्हाइट रंग में आएगा।
 

Meizu 16Xs स्पेसिफिकेशन

मेज़ू 16एक्सएस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। डिस्प्ले के टॉप और निचले हिस्से पर बेहद ही पतले बेज़ल हैं। यह ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित फ्लाइम ओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2232 पिक्सल) डिस्प्ले है, 18.6:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Meizu 16Xs में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, एड्रेनो 612 जीपीयू और 6 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है और साथ में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Meizu 16Xs की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल 4जी वीओएलटीई और ब्लूटूथ 5 शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 152x74.4x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2232 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu 16Xs, Meizu 16Xs Price, Meizu 16Xs Specifications, Meizu
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »