• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Meizu 16s Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Meizu 16s Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Meizu 16s Pro: मेज़ू 16एस प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जानें फोन के दाम और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Meizu 16s Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Meizu 16s Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

ख़ास बातें
  • Meizu 16s Pro में है 256 जीबी तक स्टोरेज (UFS 3.0)
  • मेज़ू 16एस प्रो है 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस
  • 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है मेज़ू 16एस प्रो में
विज्ञापन
Meizu 16s Pro: मेज़ू ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मेज़ू 16एस प्रो को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि अप्रैल में Meizu 16s को लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इसके अपग्रेड मेज़ू 16एस प्रो वर्जन को उतार दिया है। Meizu 16s Pro के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसके अलावा आपको फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट मिलेगा। मेज़ू 16एस प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, बेहतर साउंड आउटपुट के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। आइए अब आपको मेज़ू 16एस प्रो की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Meizu 16s Pro की कीमत, उपलब्धता

मेज़ू 16एस प्रो के तीन वेरिएंट उतारे गए हैं, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 27,000 रुपये) है, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,000 रुपये) है। Meizu 16s Pro के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 33,000 रुपये) है।
 
bbg2m4sg

Meizu 16s Pro: मेज़ू 16एस प्रो के चार कलर वेरिएंट उतारे गए हैं

हैंडसेट के चार कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ट्विलाइट फॉरेस्ट, ड्रीम यूनिकॉर्न, ब्लैक मिरर और व्हाइट स्टोरी। चीन में मेज़ू 16एस प्रो को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसकी बिक्री 31 अगस्त से चीन में शुरू होगी। फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।
 

Meizu 16s Pro specifications

मेज़ू 16एस प्रो एंड्रॉयड पाई पर आधारित फ्लाइम 8 पर चलता है। फोन में आपको वर्चुअल असिस्टेंट, गेमि मोड 4.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,232 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.6:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Qualcomm Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी (यूएफएस 3.0 स्टोरेज) है। गेम्स खेलने के दौरान इंप्रूव हैपटिक फीडबैक के लिए मेज़ू 16एस प्रो में अपग्रेडेड वाइब्रेशन मोटोर दी गई है।

अब बात कैमरा सेटअप की। मेज़ू 16एस प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। 20 मेगापिक्सल Sony IMX350 सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.6 और तीसरा 16 मेगापिक्सल Sony IMX481 सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

कैमरा फीचर्स में पोर्ट्रेट मोड, लो लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट सीन, एआई सीन रिकग्निशन और 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह फोन को केवल 0.15 सेकेंड में ही अनलॉक कर देता है।

मेज़ू 16एस प्रो में जान फूंकने के लिए 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है कि यह फास्ट चार्जिंग से लैस है या नहीं। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एनएफसी, वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन /एसी, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 151.9x73.4x7.65 मिलीमीटर और वज़न 166 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2232 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu, Meizu 16s Pro, Meizu 16s Pro Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »