• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Meizu M9 Note स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

Photo Credit: Weibo

Meizu M9 Note में हो सकता है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर

ख़ास बातें
  • टीना पर लिस्ट हुआ मॉडल नंबर M923Q
  • Meizu M9 Note में 6.2 इंच का आईपीएस पैनल हो सकता है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर हो सकता है Meizu M9 Note में
विज्ञापन
मोबाइल निर्माता कंपनी मेज़ू के Meizu M9 Note स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से मेज़ू एम9 नोट के सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चल रहा है। Meizu M9 Note का कथित प्रतिद्धंदी हैंडसेट Xiaomi का Redmi Note 7 स्मार्टफोन होगा। TENAA लिस्टिंग में हैंडसेट का मॉडल नंबर M923Q दिख रहा है। साथ ही इस बात का भी पता चला है कि स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।

Meizu M9 Note में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। मेज़ू ब्रांड का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई (Android 9.0 Pie) के साथ आएगा। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए फोन में 64 जीबी की स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव होगा। Meizu फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,900 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 153.11x74.34x8.65 मिलीमीटर और इसका वजन 169.7 ग्राम हो सकता है। कंपनी Meizu M9 Note स्मार्टफोन को डार्क ओकरे, सिल्वर ओकरे और स्टारी ब्लू रंग में उतार सकती है। कुछ समय पहले सामने आए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को देखने से इस बात का पता चलता है कि Meizu M9 Note में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच हो सकता है।

Meizu M9 Note को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा जाएगा, जहां इसकी सीधी भिड़ंत Redmi Note 7 से होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रेडमी नोट 7 भी 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu M9 Note specifications, Meizu M9 Note, Meizu, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »