• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MediaTek Dimensity 8400 SoC हुआ लॉन्च, एडवांस AI टेक्नोलॉजी और बेहतर गेमिंग का करता है दावा

MediaTek Dimensity 8400 SoC हुआ लॉन्च, एडवांस AI टेक्नोलॉजी और बेहतर गेमिंग का करता है दावा

Dimensity 8300 की तुलना में नया SoC 41% अधिक मल्टी-कोर प्रदर्शन का वादा करता है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में पीक पावर यूसेज में 44% की कमी का वादा करता है।

MediaTek Dimensity 8400 SoC हुआ लॉन्च, एडवांस AI टेक्नोलॉजी और बेहतर गेमिंग का करता है दावा

Photo Credit: MediaTek

ख़ास बातें
  • MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट को पेश किया गया है
  • यह भविष्य में प्रीमियम मॉडल्स को पावर देगा
  • इसे एडवांस AI एप्लिकेशन के लिए DAE से लैस किया गया है
विज्ञापन
MediaTek ने पिछले साल के Dimensity 8300 को अपग्रेड करते हुए Dimensity 8400 SoC को पेश किया है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए एक ऑल बिग कोर डिजाइन पेश करता है और एडवांस AI एप्लिकेशन के लिए Dimensity Agentic AI Engine (DAE) की सुविधा देता है। 3.25GHz तक क्लॉक स्पीड वाले आठ-कोर आर्म कॉर्टेक्स-A725 प्रोसेसर पर चलने वाला चिपसेट अपने पिछले वर्जन की तुलना में 41% बेहतर मल्टी-कोर प्ररफॉर्मेंस और 44% कम पीक पावर यूसेज का दावा करता है। Arm Mali-G720 GPU 24% अधिक परफॉर्मेंस और 42% अधिक एफिशिएंसी देने का भी दावा करता है, जो मीडियाटेक के फ्रेम रेट कन्वर्टर और एडेप्टिव गेमिंग टेक्नोलॉजी 3.0 से लैस है। इसके अलावा, MediaTek NPU 880 ग्लोबल AI मॉडल को सपोर्ट करता है, जबकि Imagiq 1080 ISP बेहतर HDR और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग सुनिश्चित करता है।

MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट को पेश किया गया है, जो भविष्य में प्रीमियम मॉडल्स को पावर देगा। यह Dimensity 8300 SoC का सक्सेसर है। MediaTek ने दावा किया है कि नया SoC पिछले वर्जन से ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी देगा और साथ ही इसे AI एप्लिकेशन के लिए DAE से लैस किया गया है। इसमें जेन-एआई टास्क के लिए एक पावरफुल NPU शामिल किया गया है। मीडियाटेक का कहना है कि Dimensity 8400 SoC में आठ-कोर Arm Cortex-A725 प्रोसेसर है जो 3.25GHz की क्लॉक स्पीड देता है।

प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी ने बताया कि Dimensity 8300 की तुलना में नया SoC 41% अधिक मल्टी-कोर प्रदर्शन का वादा करता है। यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में पीक पावर यूसेज में 44% की कमी का वादा करता है। इसके साथ जोड़े गए Mali-G720 GPU में डाइमेंसिटी 8300 की तुलना में 24% हाई पीक परफॉर्मेंस और 42% अधिक एनर्जी एफिशिएंसी का वादा किया गया है। GPU मीडियाटेक फ्रेम रेट कन्वर्टर (MFRC) के साथ मिलकर काम करता है, जो स्मूथ गेमप्ले और MediaTek Adaptive Gaming Technology (MAGT) 3.0 के साथ रियल टाइम में गेम और ऐप के प्रदर्शन को ऑप्टिमाइज करता है।

MediaTek Imagiq 1080 ISP अधिक लाइट कैप्चर करने, तेजी से और अधिक सटीक रूप से फोकस करने और हाई-रिजॉल्यूशन इमेज बनाने के लिए QPD remosaic तकनीक का लाभ उठाता है। MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट का NPU 880 दुनिया भर में सभी मुख्य LLM/SLM/LMMs को सपोर्ट करता है। इसमें 5G-A मॉडेम 3CC-CA और 5.17Gbps तक के परफॉर्मेंस का दावा करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »