लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,699 रुपये

लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,699 रुपये
ख़ास बातें
  • लाइफ विंड 7एस की कीमत 5,699 रुपये है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • विंड 7एस में 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने विंड सीरीज़ में अपना नया स्मार्टफोन विंड 7एस लॉन्च किया है। लाइफ विंड 7एस स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हुए विंड 7 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। लाइफ विंड 7एस की कीमत 5,699 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लाइफ विंड 7एस में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 5 इंच एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 304 जीपीयू है।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा है। 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर भी मिलेगा। विंड 7एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 143.5x72x8.7 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है। फोन को पावर देने के लिए 2250 एमएएच की लीथियम आयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन से 4जी नेटवर्क पर 9 घंटे तक का टॉकटाइम और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा फोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/एज और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »