लाइफ विंड 7 और फ्लेम 7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व खूबियां

लाइफ विंड 7 और फ्लेम 7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व खूबियां
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड में दो नए 4जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने विंड सीरीज में विंड 7 और फ्लेम सीरीज में फ्लेम 7 स्मार्टफोन को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लाइफ विंड 7 स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये जबकि लाइफ फ्लेम 7 की कीमत 3,499 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल, डिजिटल एक्सप्रेस मिनी और स्थानीय रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

सबसे पहले बात लाइफ विंड 7 की, इस फोन में 5 इंच 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम और एड्रेनो 304 जीपीयू है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

बात करें कैमरे की तो, लाइफ विंड 7 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन में 2550 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 4जी नेटवर्क पर यह 9 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर मौजूद हैं। लाइफ विंड 7 व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह स्मार्टफोन जियो प्रिव्यू ऑफर के साथ आता है जिसके तहत तीन महीने के लिए मुफ्त अनलिमिटेड डेटा, वॉयस, एसएमएस और वेल्यू एडेड कंटेंट सर्विस मिलेंगे।

अब बात थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले लाइफ फ्लेम 7 स्मार्टफोन की। इस फोन में 4 इंच (480×800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डब्ल्यूवीजीएस डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 218 पीपीआई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगनट्रैल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर स्प्रेडट्रम एससी 9830ए प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे के तौर पर लाइफ फ्लेम 7 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 1750 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 4जी नेटवर्क पर यह 4.5 घंटे तक चलेगी। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lyf, Lyf mobile, Lyf wind 7, Lyf flame 7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »