एलजी एक्स300 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स300 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स300 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ मौज़ूद है 2 जीबी रैम
  • डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एलजी एक्स300 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। स्मार्टफोन को दक्षिण कोरियाई मार्केट में लॉन्च किया गया है। स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 253,000 कोरियाई वॉन (करीब 14,800 रुपये) है। स्मार्टफोन को सिल्वर और डार्क ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है।

एलजी एक्स300 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) इन-सेल टच आईपीएस कर्व्ड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू को इंटिग्रेट किया गया है। साथ में मौज़ूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। आप चाहें तो माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौज़ूद है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऑटो शॉट, गेस्चर शॉट और अन्य शूटिंग मोड के साथ आएगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144.8x72.1x8.09 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम।

डिवाइस में बेहतर ग्रिप के लिए रिब्ड बैक कवर दिया गया है। फोन के निचले हिस्से में 3.5 एमएम ऑडियो जैक मौज़ूद है। एलजी एक्स300 में 2500 एमएएच की बैटरी होगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। अभी साफ नहीं है कि इस स्मार्टफोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »