• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी एक्स पावर2 को मार्केट में कराया जा रहा है उपलब्ध, इसमें है 4500 एमएएच की बैटरी

एलजी एक्स पावर2 को मार्केट में कराया जा रहा है उपलब्ध, इसमें है 4500 एमएएच की बैटरी

एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर अपने एक्स पावर2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस वक्त जानकारी दी गई थी कि एलजी एक्स पावर2 को मार्च महीने में उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि एलजी एक्स पावर2 को इस महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एलजी एक्स पावर2 को मार्केट में कराया जा रहा है उपलब्ध, इसमें है 4500 एमएएच की बैटरी
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स पावर2 को इस महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा
  • भारत में भी जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं एलजी एक्स पावर2
  • इसकी सबसे अहम खासियत बड़ी बैटरी है
विज्ञापन
एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के मौके पर अपने एक्स पावर2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस वक्त जानकारी दी गई थी कि एलजी एक्स पावर2 को मार्च महीने में उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि एलजी एक्स पावर2 को इस महीने से उपलब्ध करा दिया जाएगा। शुरुआत उत्तरी अमेरिकी से होगी। इसके बाद एशियाई, यूरोपीय, लेटिन अमेरिकी और अन्य क्षेत्रों की बारी आएगी। हालांकि, कंपनी ने अब भी उपलब्ध कराए जाने की वास्तविक तारीख और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन में कुछ भी अनोखा नहीं है, लेकिन इसकी सबसे अहम खासियत बड़ी बैटरी है। नए स्मार्टफोन को मल्टी टास्किंग और ज़्यादा ऐप इस्तेमाल कनरे वाले यूज़र के लिए बनाया गया है।

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) इन-सेल टच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। रैम 2 जीबी है।

कैमरे की बात करें तो एलजी एक्स पावर2 में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, साथ में मौज़ूद है एलईडी फ्लैश। वहीं, 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश दिया गया है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। डिवाइस को ब्लैक टाइटन, शाइनी टाइटन, शाइनी गोल्ड और शाइनी ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 4500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में करीब 2 दिन तक चलने का दावा किया गया है। एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद एलजी एक्स पावर2 वीडियो चलाने पर करीब 15 घंटे तक चलेगा। इसके अलावा बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का कहना है कि आधे घंटे चार्ज करने पर फोन की बैटरी 50 फीसदी चार्ज हो जाएगी।

एलजी एक्स पावर2 में 164 ग्राम की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 154.7x78.1x8.4 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई (802.11 बी/जी/एन), ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी 2.0, यूएसबी ओटीजी और जायरोस्कोप शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »