एलजी एक्स पावर की कीमत का हुआ खुलासा

एलजी एक्स पावर की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स पावर की कीमत करीब 18,000 रुपये है
  • इस फोन में 5.3 इंच एचडी डिस्प्ले है
  • इस हैंडसेट में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
एलजी एक्स सीरीज़ दूसरी जेनरेशन का स्मार्टफोन एक्स पावर की बिक्री आखिरकार ब्रिटेन में शुरू हो गई है। एलजी एक्स पावर अब ब्रिटेन में उपलब्ध है। फोन के अनलॉक्ड वेरिएंट की कीमत 199.98 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है।

याद दिलां दें, एलजी ने एक्स पावर स्मार्टफोन को जून में एलजी एक्स स्टाइल, एलजी एक्स मैक्स और एलजी एक्स मैच के साथ लॉन्च किया था। लेकिन उस समय इनकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि, अभी एलजी एक्स पावर स्मार्टफोन के ब्रिटेन से बाहर दूसरे बाजारों में उपलब्धता के बारे में पता नहीं है।

एलजी एक्स पावर स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। इसके 3जी नेटवर्क पर 27 घंटे तक का टॉक टाइम और 925 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 19 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 185 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक देने का दावा किया गया है। एलजी का दावा है कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे फोन नॉर्मल से दोगुनी स्पीड से चार्ज होता है।

एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.3 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज16 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) है। एलजी एक्स पावर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एलजी यूएक्स 5.0 स्किन दी गई है।

एलजी एक्स पावर में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। एक्स पावर ब्रिटेन में एक थर्ड पार्टी ई-कॉमर्श वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, Mobiles, LG X Power Price, LG X Power Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »