एलजी एक्स पावर भारत में लॉन्च, इसमें है 4100 एमएएच बैटरी

एलजी एक्स पावर भारत में लॉन्च, इसमें है 4100 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
एलजी ने भारत में अपनी एक्स सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन एक्स पावर भारत में लॉन्च कर दिया है। एलजी एक्स पावर स्मार्टफोन को भारत में 15,990 रुपये में पेश किया गया है। यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

याद दिला दें, एलजी ने एक्स पावर स्मार्टफोन को जून में एलजी एक्स स्टाइल, एलजी एक्स मैक्स और एलजी एक्स मैच के साथ लॉन्च किया था। लेकिन सितंबर में यह स्मार्टफोन ब्रिटेन में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

एलजी एक्स पावर स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। इसके 3जी नेटवर्क पर 27 घंटे तक का टॉक टाइम और 925 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 19 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक और 185 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक देने का दावा किया गया है। एलजी का दावा है कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे फोन नॉर्मल से दोगुनी स्पीड से चार्ज होता है।

एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.3 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज16 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) है। एलजी एक्स पावर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एलजी एक्स पावर में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एलजी यूएक्स 5.0 स्किन दी गई है। एक्स पावर का डाइमेंशन 148.9 x 74.9 x 7.9 मिलीमीटर और वज़न 139 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »