एलजी एक्स कैम में हैं दो रियर कैमरे, 21,500 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 12:45 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने भारत में एक्स कैम हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है। एलजी एक्स कैम की कीमत 21,500 रुपये है। दरअसल, इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इसे कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। मार्केट में यह हैंडसेट 18,999 रुपये में मिल रहा है।

याद रहे कि एलजी एक्स कैम को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे मार्केट में मार्च महीने में उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

अहम फ़ीचर की बात करें तो एलजी एक्स कैम में दो रियर कैमरे हैं। इसमें 3डी बेंडिंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिससे हैंडसेट को कर्व्ड फिनिश मिलता है। यह 5.2 मिलीमीटर चौड़ा है और वज़न 118 ग्राम।

एलजी एक्स कैम में 5.2 इंच का फुल-एचडी इन सेल डिस्प्ले, 1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हैं। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला एलजी एक्स कैम 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। 2520 एमएएच की बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.5x73.6x6.9 मिलीमीटर है। भारत में इस हैंडसेट के टाइटन कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

एलजी एक्स कैम के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

एलजी एक्स कैम के बेस्ट बाय प्राइस का खुलासा मुंबई के नामी रिटेल स्टोर महेश टेलीकॉम द्वारा किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, LG X Cam Launched

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  7. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  8. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  9. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  10. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.