LG W10, LG W30 और LG W30 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 8,999 रुपये से शुरू

4,000 एमएएच की बैटरी और एआई कैमरे के साथ आते हैं LG W सीरीज़ के तीनों ही हैंडसेट। LG W10 और W30 की बिक्री अमजे़न इंडिया पर होगी। फिलहाल, Lg W30 Pro की सेल और कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2019 19:34 IST
ख़ास बातें
  • LG W10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • एलजी डब्ल्यू30 और LG W30 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • LG W-सीरीज़ के तीनों ही फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेंगे
LG W10, W30 और W30 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए LG फोन एआई कैमरे के साथ आते हैं। ये नाइट मोड, पोर्ट्रेट, बोकेह और वाइड एंगल मोड से लैस हैं। इनमें एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले दिया गया है। LG ने अपने LG W30 और LG W30 Pro स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जबकि LG W10 ट्रेडिशनल वाइड नॉच के साथ आता है। LG W30 Pro हैंडसेट स्टीरियो पल्स टेक्नोलॉजी के साथ आता है। एलजी डब्ल्यू30 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। इसके अलावा तीनों ही फोन 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।
 

LG W10, W30, W30 Pro की भारत में कीमत

एलजी डब्ल्यू10 की कीमत 8,999 रुपये होगी। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, एलजी डब्ल्यू30 को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही फोन की बिक्री भारत में 3 जुलाई से फ्लैश सेल के ज़रिए होगी। सेल अमेज़न इंडिया पर आयोजित होगी।
Advertisement

LG W10 ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रीन रंग में आता है। LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन रंग में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, LG W30 Pro को पाइन ग्रीन, डेनिम ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च की ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 4,950 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसमें 1,750 रुपये का जियो कैशबैक है। साथ 3,250 रुपये का क्लियरट्रिप कूपन दिया जाएगा।
Advertisement


फिलहाल, कंपनी ने एलजी डब्ल्यू30 प्रो की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
Advertisement
 

LG W10 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू10 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.19 इंच का एचडी+ फुल-विज़न डिस्प्ले है, 18.9:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फोटो और वीडियो के लिए LG W10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फिक्स्ड फोकस लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

एलजी डब्ल्यू10 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

LG W10 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156x76.2x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
Advertisement
 

LG W30 स्पेसिफिकेशन

एलजी डब्ल्यू10 की तरह डुअल-सिम LG W30 भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।

एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो LG W30 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी  और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।

LG W30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 162.7x78.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 

LG W30 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू30 प्रो में 6.21 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
एलजी डब्ल्यू30 प्रो में भी तीन रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है।

LG W30 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट के साथ यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.7x75.9x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172.7 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Premium looks
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Underwhelming processor
  • Slow autofocus, weak low-light camera performance
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.